मालेगांव :- म. शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार मालेगांव नगर निगम मुख्यालय में स्वात्रिय वीर सावरकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
विनायक दामोदर सावरकर (जन्म: 28 मई 1883 - मृत्यु: 26 फरवरी 1966)[3] भारत के क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, समाजसुधारक, इतिहासकार, राजनेता तथा विचारक थे। उनके समर्थक उन्हें वीर सावरकर के नाम से सम्बोधित करते हैं। हिन्दू राष्ट्रवाद की राजनीतिक विचारधारा 'हिन्दुत्व' को विकसित करने का बहुत बड़ा श्रेय सावरकर को जाता है। वे एक वकील, राजनीतिज्ञ, कवि, लेखक और नाटककार भी थे। उन्होंने परिवर्तित हिन्दुओं के हिन्दू धर्म को वापस लौटाने हेतु सतत प्रयास किये एवं इसके लिए आन्दोलन चलाये। उन्होंने भारत की एक सामूहिक "हिन्दू" पहचान बनाने के लिए हिन्दुत्व का शब्द गढ़ा। उनके राजनीतिक दर्शन में उपयोगितावाद, तर्कवाद, प्रत्यक्षवाद (positivism), मानवतावाद, सार्वभौमिकता, व्यावहारिकता और यथार्थवाद के तत्व थे। हिन्दू महासभा के वह प्रमुख चेहरे थे
सहायक आयुक्त सचिन महाले जनसंपर्क अधिकारी पंकज सोनवणे, सामान्य प्रशासन विभाग के अधीक्षक बलवंत बाविस्कर, गृह कर अधीक्षक संतोष गायकवाड़, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक आनंद सिंह पाटिल, कैशियर दिनेश मोरे, वरिष्ठ लिपिक जुबेदा अंसारी, मोहम्मद इरफान, लिपिक राजेश दिवे, राजेश बागुल, अमोल येवले, ज्योत्सना शेलार, रत्ना जाधव, नूतन मोरे, शरवरी देसाई, मंगल खैरनार, प्रणव जोशी, उदय अहिरे, अप्पा अहिरे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद हैं।